सोमवार, 12 अक्तूबर 2026 सोम, 12 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

नर्स बनकर दुल्हन का कांड: 53 साल में दुल्हा बनने की थी चाहत, मोबाइल पर शादी का विज्ञापन पढ़कर फर्जी नर्स पर लुटा दिए लाखों

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में शादी के नाम पर साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था। नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखा। आरोपियों ने फर्जी नाम से युवती […]

नर्स बनकर दुल्हन का कांड: 53 साल में दुल्हा बनने की थी चाहत, मोबाइल पर शादी का विज्ञापन पढ़कर फर्जी नर्स पर लुटा दिए लाखों
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में शादी के नाम पर साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था।

नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखा। आरोपियों ने फर्जी नाम से युवती बनकर व्हाट्सएप पर चैटिंग और कॉल शुरू की। खुद को नर्स बताकर शादी का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से 5 लाख 65 हजार 355 रुपये ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की।

राजनांदगांव से 5 गिरफ्तार, 4 महिलाएं शामिल

शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। टेक्निकल सुराग के आधार पर राजनांदगांव में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

ऑनलाइन शादी के विज्ञापनों से रहें सावधान

इस मामले के बाद पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि शादी या खरीदारी से जुड़े ऑनलाइन विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर करने से बचे

ऑनलाइन संपर्क के जरिए शादी का भरोसा दिलाकर रकम मांगने वाले लोगों की पहचान और जानकारी की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. नर्स बनकर दुल्हन का कांड क्या है, पूरा मामला क्या है?

Ans. जांजगीर-चांपा में शादी के नाम पर साइबर ठगी का मामला है। आरोपियों ने मोबाइल पर शादी का ऑनलाइन विज्ञापन दिया और खुद को नर्स बताकर नवागढ़ निवासी 53 साल के व्यक्ति को झांसे में लिया। 

Q2. ठगों ने कैसे ठगा, क्या तरीका अपनाया?

Ans. आरोपी ऑनलाइन मैट्रिमोनियल विज्ञापन देकर लोगों को फंसाते थे। फिर फर्जी नाम से युवती बनकर व्हाट्सएप चैटिंग और कॉल करते थे। 

Q3. इस केस में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और कहाँ से पकड़े गए?

Ans. साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को राजनांदगांव से पकड़ा गया है और न्यायालय में पेश किया गया है।

Q4. ऐसी ऑनलाइन शादी की ठगी से कैसे बचें? पुलिस ने क्या अपील की है?

Ans. पुलिस ने अपील की है कि 1. ऑनलाइन शादी के विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें, 2. वीडियो कॉल पर सामने वाले की पहचान कंफर्म करें, 3. अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी लिंक पर पैसे ट्रांसफर न करें, 4. ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत करें।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन