शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 शनि, 10 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Balod: बच्चों ने अपनी ही मां पर लगाया क्रूरता का आरोप, गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार

Arrested for mistreating children: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका पर अपने ही तीन बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट और गर्म इस्त्री से जलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत पर बालोद कोतवाली […]

Balod: बच्चों ने अपनी ही मां पर लगाया क्रूरता का आरोप, गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Arrested for mistreating children: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका पर अपने ही तीन बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट और गर्म इस्त्री से जलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत पर बालोद कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चों ने CWC के सामने बयान दिया था कि उनकी मां पिछले कई महीनों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। बच्चों के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें प्रताड़ना की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

क्या है पूरा विवाद?

सूत्रों के मुताबिक, महिला अपने पति से विवाद के बाद पाररास में किराए के मकान में अलग रह रही थी। बच्चों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जाता था और इस वजह से वे सहमे हुए थे। एक बच्चे ने पुलिस को बताया कि अगर मां को जमानत मिलती है, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

किराए के मकान में दबिश देकर हुई गिरफ्तारी

बालोद कोतवाली पुलिस ने पाररास स्थित किराए के मकान में दबिश दी। उस वक्त महिला स्कूल जाने की तैयारी में थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति और महिला सेल के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में बच्चों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और पारिवारिक पृष्ठभूमि के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ जेजे एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

प्रेम संबंध और मकान विवाद का आरोप

बच्चों ने आरोप लगाया कि उनकी मां का एक अन्य व्यक्ति व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है और वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उस पर खर्च करती है। पिता द्वारा बनाए गए मकान पर कब्जे को लेकर भी दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पति ने रिसॉर्ट में पकड़ा था, फिर अलग रहने लगी

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले महिला के पति ने उसे एक रिसॉर्ट में उक्त व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके बाद से महिला परिवार से अलग होकर पाररास क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी थी।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. बालोद में हेड मास्टर पर क्या आरोप है?

Ans. सरकारी स्कूल की हेड मास्टर शबाना बानो पर अपने ही बच्चों को गर्म इस्त्री से दागने और मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप है। बच्चों ने CWC में शिकायत की थी।

Q2. पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

Ans. मेडिकल साक्ष्य और शिकायत के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह पाररास स्थित किराए के मकान से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

Q3. बच्चों ने और क्या आरोप लगाए?

Ans. बच्चों ने मां के असरार अहमद उर्फ गुड्डा से प्रेम संबंध और पिता के मकान पर कब्जे के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन