Cannabis Smuggling and the ‘Journalist’s Associate’ Ruse: ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह का बलौदाबाजार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का एक सदस्य खुद को पत्रकार का करीबी बताकर पुलिस चेकिंग से बचने की तरकीब अपनाता था, लेकिन इस बार सिमगा पुलिस की मुस्तैदी के सामने उसकी चाल नाकाम हो गई।
सिमगा की पुलिस ने महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर ओडिशा से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहे 7 शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पायलट कार से कर रहे थे रेकी
तस्कर इतने शातिर थे कि असली गांजे से भरी स्विफ्ट कार के आगे एक बलेनो कार को पायलट वाहन के तौर पर दौड़ा रहे थे, ताकि आगे पुलिस की नाकेबंदी का पता चल सके। 23 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना पर सिमगा ओवरब्रिज और NH-130 दामाखेड़ा के पास पुलिस ने जाल बिछाया।
पुलिस को देखते ही दोनों कारों ने भागने की कोशिश की। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिवाइडर से टकरा गई और 7 तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए। सभी आरोपी प्रयागराज यूपी के रहने वाले हैं, जो ओडिशा से सस्ता गांजा लाकर यूपी में महंगे दामों पर बेचते थे।
एक पत्रकार का साथी तो दूसरा झोलाछाप डॉक्टर
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था, और चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था, जबकि अन्य आरोपी कथित चिकित्सक (ग्रामीण प्रैक्टिशनर) के रूप में कार्य करता था। इन्हीं संपर्कों एवं पहचान की आड़ लेकर यह गिरोह उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप उठाकर प्रयागराज में खपाने की फिराक में था।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपियों में 29 वर्षीय विनीत कुमार भारती, 23 वर्षीय करन कनौजिया, 22 वर्षीय सुनील कुमार भारती, 35 वर्षीय सुखलेन्द्र कुमार नट, 42 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता, 26 वर्षीय शिवशंकर बिन्द और 39 वर्षीय अनिल कुमार बिन्द, सभी जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी शामिल हैं।
25 लाख से ज्यादा का माल जब्त
आरोपियों से कुल 25,41,500 मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जिसमें 15,21,500 रुपए मूल्य का 30 किलो 430 ग्राम (15 पैकेट) गांजा, एक स्विफ्ट कार कीमत 3,50,000 रुपए, एक बलेनो कार कीमत 6,00,000 रुपए और 6 मोबाइल फोन कीमत 70,000 रुपए जब्त किए गए हैं।
अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 466/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों व खरीदारों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है। प्रकरण विवेचना में है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. पत्रकार के सहयोगी वाला क्या मामला है?
आरोपियों में से एक स्थानीय स्तर पर खुद को पत्रकार का सहायक/सहयोगी बताता था। सिमगा में चेकिंग के दौरान इसी पहचान की आड़ लेकर पुलिस को चकमा देकर बचने की कोशिश कर रहा था।
Q2. कितना गांजा और कितने तस्कर पकड़े गए?
सिमगा पुलिस ने 30 किलो 430 ग्राम गांजा (15 पैकेट) के साथ प्रयागराज के 7 तस्करों को पकड़ा है – विनीत भारती, करन कनौजिया, सुनील भारती, सुखलेन्द्र नट, राजेंद्र गुप्ता, शिवशंकर बिन्द और अनिल बिन्द।
Q3. तस्कर कैसे पकड़े गए?
ओडिशा से गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। आगे बलेनो कार को पायलट वाहन बनाकर पुलिस की रेकी कर रहे थे। NH-130 दामाखेड़ा में नाकेबंदी देखकर भागने लगे, स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई और सभी घेराबंदी में पकड़े गए।
Q4. कितने का माल जब्त और कौन सी धारा लगी?
कुल 25,41,500 रु. का माल जब्त – गांजा 15.21 लाख, स्विफ्ट 3.5 लाख, बलेनो 6 लाख, 6 मोबाइल 70 हजार। थाना सिमगा में अपराध क्र. 466/2026 धारा 20(b) NDPS एक्ट में केस दर्ज।



