जांजगीर चांपा। प्रतिबंध के बाद जांजगीर चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई। इस दौरान 10 घंटे के भीतर जिले के अलग अलग जगहों से कुल 87 वाहनों को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करते हुए पकड़ने में सफलता मिली, जिसमें 77 ट्रेक्टर, 9 हाईवा एवं 01 जेसीबी वाहन को जप्त किया है।

रेत के अवैध भण्डारण पर हुई कार्यवाही

इस दौरान थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भादा में 4200 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण करना पाए जाने के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है। अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिले में 09 टीमें गठित कर अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया था। जिले के सीमाओं जिसमें कोरबा, सक्ती, बलौदा बाजार, बिलासपुर बॉर्डर की तरफ नाकेबंदी कर कड़ी कार्यवाही की गई।

गठित टीमों में जिले के SDM/तहसीलदार, नायब तहसीलदार/थाना प्रभारियों एवं खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल किये गए थे। अवैध रेत उत्खनन के मामले में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के पुलिस, राजस्व, खनिज विभाग के टीम के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CG Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ चुनाव में 24 नेताओं को मिली जेड और एक्स श्रेणी की सुरक्षा