बड़ी खबर- बैंक में खड़ा रह गया व्यापारी... 4 लाख रुपए लेकर फरार हुआ चोर, शहर में हुई नाकाबंदी

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है। राजधानी के मरीन ड्राइव के सामने स्थित केनरा बैंक में लाखों रुपए की उठाईगिरी की वारदात हुई है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कारोबारी जरूरी काम से बैंक आया था। बैंक में काम के दौरान अज्ञात आरोपी ने बैग पर से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बैग में 4 लाख से ज्यादा रकम था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। जिसमें आरोपी की हरकत कैमरे में नजर आई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अब आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  VIDEO : आरोपी को सीन ऑफ़ क्राइम के लिए घटनास्थल ले जाना पड़ा महंगा, नाराज लोगों ने आरोपी के साथ ही पुलिस पार्टी पर किया हमला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।