Suicide at the Place of Safety: शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में संचालित प्लेस ऑफ सेफ्टी में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना आज 18 अगस्त 2026 सुबह की बताई जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बाल संप्रेक्षण गृह में हुई इस घटना की जानकारी सरकंडा थाना को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

5 साल बाद फिर हुई इस तरह की घटना

बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी यहां एक युवक निखिल यादव ने आत्महत्या की थी। उस मामले में भी लंबे समय तक जांच चली थी। इस मामले में यहां की अधीक्षिका के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।

चौकीदार की हो गई थी हत्या

बता दें कि कुछ समय पूर्व ही बिलासपुर के इसी बाल संप्रेक्षण गृह में कुछ अपचारी बालकों ने मिलकर यहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। इस वारदात को लेकर काफी दिनों तक बवाल चलता रहा।

See also  कार्तिक पूर्णिमा स्नानः डेम में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला गया

बाल संप्रेक्षण गृह, बिलासपुर में लगातार तीसरी घटना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

अपडेट खबर

सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी मिली है कि मृत युवक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के किसी दूरस्थ अंचल का रहने वाला है और उसे 15 अगस्त को ही प्लेस ऑफ सेफ्टी में दाखिल किया गया था। यह भी जानकारी मिली है कि युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि उसने शौचालय में आज सुबह 6 बजे के आसपास फांसी लगाई है।

FAQ: बाल संप्रेक्षण गृह में आत्महत्या

सवाल: बिलासपुर में कहां की घटना है?

सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के प्लेस ऑफ सेफ्टी में।

सवाल: घटना कब हुई?

18 अगस्त 2026 की सुबह।

सवाल: मृतक की पहचान हुई?

See also  Big Breaking: राजधानी में पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू व पोती की हत्या करने वाला तीसरा फरार आरोपी इंजीनियर अजय राय गिरफ्तार

नहीं, समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम अज्ञात था।

सवाल: क्या यह पहला मामला है?

नहीं, 2019 में निखिल यादव नाम के युवक ने भी यहां आत्महत्या की थी।

सवाल: पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव में है तो सहायता लें। हेल्पलाइन नंबर 14416 या 112 पर संपर्क किया जा सकता है।