बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी का मौन प्रदर्शन
बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी का मौन प्रदर्शन

टीआरपी डेस्क

भारतीय जनता पार्टी का राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक में मौन प्रदर्शन जारी है। प्रदेश भर में हत्या, लूटपाट, चोरी और चैन स्नेचिंग के विरोध में भाजपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल, बीजेपी ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि इतने क्राइम और नृशंस हत्याओं के बाद सरकार को सत्ता छोड़ देना चाहिए। बीजेपी धरने में प्रमुख तौर से प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ , व्यापारी प्रकोष्ठ समेत अन्य पदाघिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।