गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुरु, 10 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, मौत, आखिर क्या थी वजह

चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, मौत, आखिर क्या थी वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर भाभी के इश्क के बीच 2 साल की भतीजी जिंदा जला दी गई। दरअसल, देवर भाभी को लेकर भाग गया था। बाद में लौटने के बाद दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और गुस्से में देवर ने भतीजी को जलते चूल्हे में बैठा दिया। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी देवर नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ लव अफेयर था। अंकिता अपने पति और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला, तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को तीनों की जानकारी मिली और 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची घुटकू लौट आए।

शुरू से ही उलझी रही पुलिस

See also  अच्छी खबरः रेल यात्रियों को अब ट्रेनों के भीतर भी मिलेगी वाई-फाई सुविधा


मामले में घटनाक्रम लगातार बदलता रहा। बच्ची और उसकी मां के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। दोनों के वापस लौटने के बाद 8 सितंबर को भाभी-देवर और भाई-भाई के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बच्ची के झुलसने की घटना सामने आई। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस

टीआई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद होने की जानकारी मिली थी। कुछ देर बाद नितिन का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से भी विवाद हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। पुलिस के पहुंचने पर जानकारी मिली कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जिंदा जला दिया है। उसने बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया था। इससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।

See also  Bank Holiday: आज सिर्फ इस शहर में बंद हैं बैंक, बाकी जगह कामकाज जारी