लापता बच्चों के खेत में मिले शव, ग्रामीण आक्रोशित, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पिछले दो दिनों से लापता हुए 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बता दें दोनों बच्चों की लाश गांव के नजदीक एक खेत में मिली है। बच्चों की लाश के पास पत्थरों के टुकड़े मिले है जिससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र चेलक (6) और शौर्य चेलक (7) दोनों पड़ोसी है और दोनों घर के बाहर खेलने के दौरान दो दिन पहले लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

रविवार दोपहर दोनों रोज की तरह घर के बाहर खेल रहे थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब रात तक बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बच्चों के महानदी के एनीकट पर देखे जाने की सूचना मिली थी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, पर पता नहीं चला।

See also  ट्रांसफार्मर सप्लाई करने की बात कह कर आरोपी ने प्लानिंग के साथ कारोबारी से की 40 लाख की धोखाधड़ी

इस बीच बस्ती से करीब 2 किमी दूर एक खेत में दोनों बच्चों के शव पड़े दिखाई दिए। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक बच्चे का शव मुंह के बल पड़ा था। उसने स्कूल यूनिफार्म पहन रखी थी। कुछ ही दूरी पर दूसरे बच्चे का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।