कोरबा। जिले के बरपारा कोहड़िया नहर में बहे युवक की लाश तीन दिन बाद पड़ोसी जिला सक्ति के नगरदा गांव के पास मिली है. इसकी जानकारी शक्ति पुलिस ने कोरबा पुलिस को दिया हैं। इसके बाद जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और शव का पहचान किया। जिसके बाद शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का हैं।

बता दे कि कोहड़िया निवासी 19 वर्षीय ऐश कुमार केवट 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. वह कोहड़िया नहर में मंगलवार को बह गया था, जिसकी तलाश जारी थी. आज यानी शुक्रवार की सुबह उसकी लाश सक्ति जिले के नगरदा गांव के पास मिली हैं। मृतक के परिजनों की माने तो मंगलवार की सुबह 10 बजे रोज की तरह नहर में नहाने के लिए गया हुआ था. इसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई. इस पर परिजन जब नहर पर जाकर देखे तो वहां युवक के कपड़े, चप्पल और अन्य सामान पड़े हुए थे।

See also  छत्तीसगढ़ का पहला 10.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर शुरू, रेलमंत्री ने X पर शेयर किया वीडियो, सीएम साय ने जताया आभार

इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने सीएसईबी चौकी पुलिस को दी. फिर चौकी प्रभावी नवीन पटेल मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की. पहले नगर सेना के रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया और नहर पर बह रहे पानी की तेज बहाव में रेस्क्यू शुरू किया गया. मगर काफी मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया. क्योंकि नहर में पानी का तेज बहाव ज्यादा था, किसी तरह संबंधित विभाग को सूचना देकर नहर में पानी काम कराया गया, लेकिन उसके बावजूद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।