Online betting racket busted: ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने ठाणे में दबिश देकर दो ऑनलाइन सट्टा पैनल का भंडाफोड़ किया है। किराए के एक फ्लैट से संचालित हो रहे इस नेटवर्क से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को इनपुट मिला था कि दुर्ग-भिलाई के कुछ सटोरिये ठाणे में किराए का फ्लैट लेकर वहां से ऑनलाइन सट्टा पैनल चला रहे हैं। सूचना पर दुर्ग से विशेष टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजी गई। लोकेशन कन्फर्म होते ही टीम ने फ्लैट पर छापा मारा, जहां दो अलग-अलग पैनल एक्टिव मिले।
31 मोबाइल, 4 लैपटॉप और म्यूल अकाउंट का जाल
मौके से पुलिस ने 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, कई बैंक पासबुक और वाई-फाई राउटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहे थे। हर ट्रांजैक्शन को अलग-अलग खातों से रोटेट किया जा रहा था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
फिलहाल सभी 10 आरोपियों से पूछताछ जारी है। जब्त मोबाइल और लैपटॉप का डेटा खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का मुख्य सरगना कौन है और इसका कनेक्शन किन-किन राज्यों तक फैला है।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि सट्टा पैनल की पूरी फाइनेंशियल चेन की जांच की जा रही है और जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. दुर्ग पुलिस ने कहां पर कार्रवाई की?
Ans. महाराष्ट्र के ठाणे में किराए के एक फ्लैट में, जहां से दो ऑनलाइन सट्टा पैनल चलाए जा रहे थे।
Q2. इस कार्रवाई में कितने आरोपी पकड़े गए और क्या जब्त हुआ?
Ans. 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 31 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त हुए हैं।
Q3. आरोपी पैसों का लेन-देन कैसे कर रहे थे?
Ans. आरोपी म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन कर रहे थे, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।



