Mahadev-Satta-App-Nasim-arrested-for-running-three-panels-in-Nagpur
Mahadev-Satta-App-Nasim-arrested-for-running-three-panels-in-Nagpur

दुर्ग/भिलाई। Mahadev Satta App: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में दुर्ग पुलिस को बड़ी लीड मिली है। पुलिस ने नसीम नाम के ऐसे सटोरिए को गिरफ्तार किया है, जिसके दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से सीधे संबंध हैं।

Mahadev Satta App: नसीम ने कई लोगों को महादेव की आईडी बेचकर करोड़ों रुपए कमाए हैं। उसके पास से 10 से अधिक बैंक खाता सहित एक कॉर्पोरेट अकाउंट मिला है। इस खाते में कई करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। पुलिस इस खाते की डिटेल्स से महादेव के सरगना तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

Mahadev-Satta-App-Nasim-arrested-for-running-three-panels-in-Nagpur

गिरफ्तार आरोपियों से मिला था क्लू

Mahadev Satta App: दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के मुताबिक महादेव सट्टा एप के अवैध कारोबार में नसीम लंबे समय से संलिप्त है। नसीम भिलाई में 18 नंबर रोड कैंप 1 का रहने वाला है।

Mahadev Satta App: कुछ दिन पहले सेक्टर वन से कुछ सटोरियों को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें नसीम नाम के व्यक्ति ने महादेव की आईडी बेची है। जिसके पुलिस ने नसीम को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।

See also  गोधन तस्करी के दो आरोपी को गिरफ्तार पिकअप वाहन भी जब्त

नागपुर में तीन पैनल चला रहा था नसीम

Mahadev Satta App: पुलिस ने जब नसीम को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू की तो पता चला की वो नागपुर में 3 पैनल चला रहा है। पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर उसके साथियों को पकड़ने रायपुर गई, लेकिन उसकी भनक आरोपियों को लग गई। इससे वो लोग भिलाई दुर्ग पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपना बोरिया बिस्तर बांध कर फरार हो गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।