CG News Four people missing including car that left for home from wedding ceremony, all mobiles switched off
CG News Four people missing including car that left for home from wedding ceremony, all mobiles switched off

कोंडागांव। CG News: शादी समारोह में कोंडागांव तथा ओडिशा से आए चार लोग लापता हो गए है। ये सभी कांकेर निवासी रीना दत्ता के यहां शादी समारोह में शामिल होकर डिजायर कार में सवार होकर कांकेर से निकले थे।

CG News: कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के दो और कोंडागांव के दो रिशतेदार एक साथ रीना दत्ता के घर शादी समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद रात्रि 10:30 बजे सभी डिजायर कार से घर जाने निकले तभी कांकेर से कुछ दूरी तय करते ही चारो का मोबाइल बंद हो गया।

CG News Four people missing including car that left for home from wedding ceremony, all mobiles switched off
CG News Four people missing including car that left for home from wedding ceremony, all mobiles switched off

CG News: घर नहीं पहुंचने पर जब स्वजनों ने उनके बारे में पता की तो कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई। जिससे बाद पुलिस में शिकायत की गई। फिलहाल पुलिस को लापता लोगों की कोई जानकारी नहीं मिली है। सभी की तलाश की जा रही है।

CG News: घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कहा, शादी समारोह से घर के लिए निकले कार में चार लोग जिसमे तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक है।

See also  SBI कर्मचारियों की विदाई पार्टी को लेकर बवाल, शराबखोरी और शोरगुल का वीडियो वायरल…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।