कोरबा। जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टला. चलती ट्रेलर में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के समीप हुई है.

ट्रेलर में आग लगने से राजमार्ग में जाम लग गई है. जहां पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत में लगी रही. वाहन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही हैं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।