शनिवार, 26 सितंबर 2026 शनि, 26 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Vrindavan Ashram Case: संत प्रेमानंद महाराज के साधक की रहस्यमयी मौत, कटा हुआ मिला प्राइवेट पार्ट

Vrindavan Ashram Case: वृंदावन के वराह घाट मार्ग स्थित ‘गऊ कृपा कुंज’ आश्रम की चौथी मंजिल की छत से कूदकर संत प्रेमानंद महाराज के एक साधक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद […]

दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Vrindavan Ashram Case: वृंदावन के वराह घाट मार्ग स्थित ‘गऊ कृपा कुंज’ आश्रम की चौथी मंजिल की छत से कूदकर संत प्रेमानंद महाराज के एक साधक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद अन्य साधक उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और साक्ष्य जुटाए ।

गंभीर स्थिति और कटा हुआ मिला प्राइवेट पार्ट

अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों और पुलिस को पता चला कि साधक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और उनकी धोती खून से लथपथ थी। इसके अलावा आश्रम की सीढ़ियों पर भी खून के निशान मिले हैं।

बिजली का काम देखता था दीपक, कमरे से ग्राइंडर बरामद

मृतक दीपक लोधी मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था और साल 2025 से वृंदावन में रहकर संत प्रेमानंद महाराज की उपासना कर रहा था। वह आश्रम में बिजली का कार्य देखता था। पुलिस को उसके कमरे से एक ग्राइंडर भी बरामद हुआ है, जिसके जरिए यह आशंका जताई जा रही है कि उसने खुद को नुकसान पहुंचाया होगा। फॉरेंसिक टीम ने ग्राइंडर से फिंगरप्रिंट्स और अन्य नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस खंगाल रही है मोबाइल कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी

पुलिस इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट्स खंगाल रही है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सके। इसके साथ ही आश्रम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस आश्रम में रहने वाले अन्य साधकों से भी पूछताछ कर रही है।

फॉरेंसिक जांच और परिजनों के आने का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • यह घटना मथुरा जिले के वृंदावन में वराह घाट मार्ग स्थित गऊ कृपा कुंज आश्रम में हुई है।
  • मृतक साधक की पहचान पहचान जबलपुर के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है, जो संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी थे।
  • मृतक साधक दीपक लोधी बिजली मिस्त्री का काम जानते थे और आश्रम में बिजली से जुड़े कार्य संभालते थे।
  • पुलिस को कमरे से एक ग्राइंडर मिला है और साधक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया गया है।
  • पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन