5 लाख की उठाईगिरी

कोरबा। कटघोरा नगर में 5 लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बाइक सवार पुलिस की गिरफ्त में आ गए है। इनमे से एक को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं एक अन्य आरोपी को बलरामपुर पुलिस अपने हिरासत में ले गई है। पकड़े गए आरोपी से नगदी रकम 4 लाख 90 हजार रुपए बरामद कर लिया गया है।

बाइक की डिक्की से निकाले थे 5 लाख रूपये

बीते 17 अक्टूबर को CISF के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह पैकरा स्टेट बैंक कटघोरा से नगदी रकम 5 लाख रुपए आहरण कर अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर इस्तियाक मेडिकल स्टोर कटघोरा में दवाई लेने गए थे, इस बीच उनकी डिक्की से नोटों के बण्डल गायब कर दिए गए। इस वारदात के बाद पुलिस उठाईगिरी करने वालों की तलाश में जुट गई।

CCTV की मदद से हुआ खुलासा

आरोपियों तक पहुंचने में CCTV कैमरों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पकड़े गए आरोपियों ने जनकपुर, चिरमिरी, जशपुर एवं पेंड्रा गौरेला में भी वारदात करना स्वीकार किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की गई, पाया गया कि एक मोटरसाइकिल में सवार 2 युवकों द्वारा घटना घटित किया गया है, जो कटघोरा जटगा पसान होकर पेंड्रा गौरेला की ओर भागे हैं, इन रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल पर आरोपियों का फोटो प्राप्त हुआ, जिनकी पहचान करने पर पता चला कि इन्ही के द्वारा कुछ दिनों पूर्व जनकपुर, चिरमिरी , जशपुर के लुडेग व पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

See also  Trinamool Congress Leader Sheikh Shahjahan Arrested: संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां गिरफ्तार

नट गिरोह तक पहुंची पुलिस

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि इस तरह के वारदात अक्सर नट गिरोह के सदस्यों के द्वारा किये जाते हैं। इस आधार पर एक टीम को पत्थलगांव के आसपास निवासरत नट गिरोह के सदस्यों पर निगाह रखने हेतु भेजा गया, टीम को आखिरकार पता चला कि इस वारदात को नट गिरोह के सदस्य दीपक कुमार नट एवं वासुदेव नट के द्वारा अंजाम दिया गया है, सूचना के आधार पर टीम द्वारा नट गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू की गई, इस दौरान थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में निवासरत नट लोगों के घरों में दबिश दी गई, जहां से आरोपी दीपक कुमार नट को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ पर अपने साथी वासुदेव नट के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया, आरोपी दीपक कुमार नट के पास से नकदी रकम 4 लाख 90 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी वासुदेव नट को बलरामपुर पुलिस अपने हिरासत में लेकर गई है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  चुनावी तैयारी : अंतरराज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बैठक

इस वारदात के खुलासे में कटघोरा नगर निरीक्षक अश्वनी राठौर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, आरक्षक बिपिन बिहारी नायक, सुशील यादव, विकास कोसले, गंगाराम, वीरेंद्र पटेल, योगेश राजपूत, आशीष साहू एवं विष्णु पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर