Case of body abandoned in vehicle solved
Case of body abandoned in vehicle solved

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के परसतराई में गाड़ी में मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक पठारीडीह निवासी मोहन निषाद निकला, और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका बड़ा दामाद हेमराज उर्फ भूरी निषाद है। वजह – जमीन बेचने की रकम के बंटवारे का विवाद।

दरअसल गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। टाटा मैजिक के चालक ने चेकिंग देख गाड़ी बैक कर परसतराई मार्ग पर मोड़ी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी गाड़ी को गली में छोड़कर अंधेरे में खेत के रास्ते फरार हो गए। जांच में अंदर सफेद चादर में लिपटी लाश मिली।

जमीन बेचकर 3 दामादों को बांटी थी रकम, फिर भी लालच

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पठारीडीह निवसी मोहन निषाद के रूप में हुई, जो घर में अकेला रहता था। कुछ माह पहले उसने जमीन बेचकर तीनों दामादों में रकम बांटी, ऑटो और सामान खरीदकर दिया। मगर बंटवारे से नाखुश बड़ा दामाद हेमराज उर्फ भूरी निषाद का ससुर से विवाद हो गया, उसने हत्या की साजिश रची। वारदात में 3-4 लोग शामिल थे जिनकी तलाश में टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया।

See also  Railway News : अब यात्री देंगे स्टेशन में चढ़ने और उतरने का किराया, विकास शुल्क के रूप में होगी वसूली

पहले पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या

प्लान के मुताबिक भूरी निषाद अपने दोस्तों के साथ ससुर के घर पहुंचा, शराब पार्टी की, मछली बनाई। इस दौरान मोहन के नशे में चूर होते ही GI तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर दोस्त के जरिए गाड़ी बुक कर लाश ठिकाने लगाने ले जा रहा था, तभी पुलिस की नजर में आ गया।

यह मामला उरला थाने का है और हत्या की वारदात के खुलासे के बाद हत्या के आरोपी ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सवाल 1. गाड़ी में किसकी लाश मिली?
जवाब: पठारीडीह निवासी मोहन निषाद की, जिसे उसके बड़े दामाद हेमराज उर्फ भूरी ने मारा।

सवाल 2. हत्या क्यों की?
जवाब: जमीन बेचकर बांटी गई रकम के बंटवारे से नाखुश दामाद ने संपत्ति विवाद में शराब पिलाकर GI तार से गला घोंटकर हत्या की।

See also  CG News: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, हर गतिविधि का होगा सुरक्षा ऑडिट