‘Talibani-style’ punishment accused thieves: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगांव में सिंचाई पंप चोरी के आरोप में पकड़े गए दो लोगों को ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत आमगांव से सिंचाई पंप चोरी कर महज 1000 रुपये में बेचने का आरोप दो लोगों पर लगा। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दोनों को पंप चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए उन्हें तालिबानी सजा दे दी। दोनों आरोपी ग्राम पंचायत कोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी लगी। पुलिस तुरंत ग्राम आमगांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों पक्षों से थाने में कोई औपचारिक शिकायत या FIR दर्ज नहीं कराई गई है।
कानून हाथ में लेना पड़ेगा भारी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पंप चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है, यह बात सही है, लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेकर अमानवीय व्यवहार करना गंभीर अपराध है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जांच की जा रही है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. सूरजपुर में तालिबानी सजा का मामला कहां का है?
ये मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के आमगांव गांव का है।
Q2. दोनों युवकों को क्यों सजा दी गई?
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर सिंचाई पंप चोरी कर 1000 रुपये में बेचने का आरोप था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
Q3. ग्रामीणों ने क्या किया?
आरोपियों को अर्धनग्न कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
Q4. पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
वीडियो वायरल होने के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है।



