सफेद शर्ट में पराग और दूसरी तरफ खड़ा बड़ा भाई पीयूष। पीयूष ने ही मर्डर किया।

Overview:

कारोबारी बड़े भाई ने हत्या के बाद मां को वीडियो कॉल कर बताया कि भाई को मार दिया। छोटे भाई की लाश भी दिखाई और फिर भाग गया। मां दूसरी काॅलोनी में रहती है। इसके बाद शहरभर में घूमता रहा। पुलिस को मां ने बताया, इसके बाद शहरभर में घेराबंदी की गई। डीडी नगर इलाके से पुलिस ने उसे पकड़ा।

रायपुर। रिंग रोड नंबर 3 से लगे सफायर ग्रीन फेज-2 कॉलोनी में रविवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई के शराब पीने की आदतों से परेशान उसका छोटा भाई समझा रहा था, तभी बड़े भाई ने गोली मार दी। गोली सीधे सिर पर लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया और रास्ते से मां को फोन किया। फोन कर अपनी मां को बताया कि उसने छोटे को मार दिया। इसके बाद शहर भर घूमता रहा। डीडी नगर इलाके में पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। विधानसभा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

See also  CG NEWS : मां बम्लेश्वरी के दर्शन का समय बदला, तेंदुआ दिखने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

जानकारी के अनुसार आरोपी पीयूष झा करोड़पति बिजनेसमैन है। उसने अपने छोटे भाई पराग झा की हत्या की है। दोनों साथ में ही रहते थे। दोनों ड्रोन बनाने की कंपनी चलाते थे। उनकी मां कैपिटल होम कॉलोनी में रहती है। बीती रात दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान पराग ने शराब पीने से मना किया। नहीं मानने पर पराग ने बड़े भाई को मार दिया। इससे नाराज पीयूष ने अपने आलमारी से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और तीन गोलियां छोटे भाई पर चला दी। पराग जमीन पर गिर पड़ा और पूरे फर्श पर खून बिखर गया। इसके बाद पीयूष ने मां को वीडियो कॉल कर लाश दिखाई और कॉल कट कर भाग गया। मां ने पुलिस को फोन किया। विधानसभा थाने की टीम देर रात मौके पर पहुंची। क्राइम की टीम भी लग गई। कई आला अधिकारी भी जांच में जुटे। गोली चलने की वजह से मामला हाईप्रोफाइल हो गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ ही घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  CG liquor scam: चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने पेश किया जवाब , 23 सितंबर को अगली सुनवाई

तुरंत नाकेबंदी, पिस्टल साथ में मिली

विधानसभा टीआई दीपक पासवान ने बताया कि घटना का पता चलते ही पूरे शहर में पुलिस एक्टिव हो गई। शहरभर में नाकेबंदी की गई। आरोपी के कार का नंबर और मोबाइल नंबर के लोकेशन से उसे डीडीनगर इलाके में पकड़ा गया। उसके साथ में उसकी पिस्टल भी थी। पुलिस पीयूष से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि आरोपी नशे का आदी है। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली गई।

सरकारी नौकरी लगी, लेकिन खुद का बिजनेस शुरू किया

भाई को गोली मारने वाले पीयूष ने रायपुर की से इंजीनियरिंग की। कुछ साल पहले नौकरी छोड़कर पीयूष झा ने ड्रोन बनाने की कंपनी शुरू कर दी। पीयूष झा एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग है। उसने छात्रावास अधीक्षक की नौकरी में सिलेक्शन हासिल किया मगर ड्रोन कंपनी के स्टार्टअप के लिए नौकरी छोड़ी। 45 हजार रुपये से ड्रोन बनाने की शुरुआत करने वाले पीयूष का कारोबार दो साल में ही 3.50 करोड़ तक पहुंच गया। उसने काम में अपने भाई पराग को शामिल किया। पीयूष को रेलवे ने पटरियों की निगरानी का काम दिया था। प्रदेश में तैनात आरपीएफ, बीएसएफ और स्टेट पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते उन्हें ड्रोन बनाने का जिम्मा दिया था। एग्रीकल्चर इंडस्ट्री में भी दोनों भाई को ड्रोन सर्विस दिया करते थे।

See also  Arun Saw Said On The Murder Of BJP Leader -कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था ने दम तोड़ा, बाहरी राज्य से आ रहे हत्यारे