नई दिल्ली। minister gopal Rai corona infected दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि मंत्री गोपाल राय को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

राय ने बताया कि शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संर्पक में आए हैं कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें। बता दें कि गोपाल राय दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में हुई दिवाली पूजा में शामिल हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  Tahawwur Rana: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की हिरासत में भेजा, NIA की पूछताछ में खुलेंगे 26/11 की साजिश के राज