रायपुर। आईएमए ने कोरोना वायरस से इलाज के दौरान डॉक्टरों पर हो हमले के विरोध में किया जाने वाला सांकेतिक प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इस संबंध पर गृह मंत्री अमित शाह से आश्वासन मिलने के बाद आईएमए ने यह प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया।

इस संबंध में आईएमए सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया देश भर में कि लगातार डॉक्टरों पर हमला हो रहा है। चाहे हॉस्पिटल की बात करें या शैक्षणिक केंद्रों मे।

इसके विरोध में बुधवार को देशभर में आईएमए ने मोमबत्ती जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। प्रदर्शन के जरिए से हमला करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की बात कही जानी थी।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर संज्ञान लेते हुए मांगों पर विचार कर आगे की कार्रवाई का आश्वसन दिया है। नियम-कानून बनाने के आश्वसन के बाद सांकेतिक प्रदर्शन को स्थगित किया गया है।

See also  Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।