गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026 गुरु, 15 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Education News TRP

CG Diwali Vacation: स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में बढ़ी दिवाली की छुट्टी

Chhattisgarh Diwali Vacation: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए दिवाली की छुट्टी बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अब प्रदेश के स्कूलों में 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से बच्चों को त्योहार के दौरान एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। […]

Raipur News
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Diwali Vacation: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए दिवाली की छुट्टी बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अब प्रदेश के स्कूलों में 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से बच्चों को त्योहार के दौरान एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि सरकार से लगातार मांग की जा रही थी कि दिवाली की छुट्टी एक दिन और बढ़ाई जाए। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले राज्य के स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी।

दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के दौरान दशहरा, दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का कार्यक्रम भी घोषित किया था। 21 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन का अवकाश निर्धारित किया गया था। दिवाली की छुट्टी बढ़ने के बाद इस अवधि में एक दिन का अतिरिक्त अवकाश जुड़ गया है।

दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था। इस दौरान प्रदेश के स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी रही। इसके बाद नवंबर में दिवाली और दिसंबर में शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम रखा गया है।

शीतकालीन छुट्टी 24 दिसंबर से शुरू होगी

विभाग के आदेश के अनुसार, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान भी स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी निर्धारित है। दिवाली का अवकाश एक दिन बढ़ाए जाने के बाद अब बच्चों को त्योहार के दौरान पहले से अधिक समय मिलेगा।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन