मुंबई। देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कविता ”सौंगध मुझे इस मिट्टी की”को अपनी आवाज दी है। उन्होंने गाने के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। गाने के वीडियोमें सबसे पहले लता की आवाज सुनाई देती हैं। वह कहती हैं- ”नमस्कार कुछ दिनों पहले मैं भारत केप्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदीजी का भाषण सुन रही थी। उन्होंने एक कविता की कुछ पंक्तियां कही थी।जो मुझे वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी। और वो पंक्तिया मेरे मन को भी छू गई। उसे मैंनेरिकॉर्ड किया है। और आज हमारे देश के वीर जवानों और देश की जनता को समर्पित करती हूं। जय हिंद”

