गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर से अपना नामांकनदाखिल कर दिया है। यहां से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। 1998 सेही वे यहां से चुनाव जीतते आ रहे थे। 

सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन:

सबसे पहले अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उनका काफिला रोड शो के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।