गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
मनोरंजन

नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में मिले थे बेहोश; 45 मिनट तक चला CPR

Actor Nana Patekar passes away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें […]

Nana Patekar portrait, veteran Bollywood actor
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Actor Nana Patekar passes away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है।

45 मिनट तक दिया गया CPR

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को अस्पताल लाए जाने के बाद लगातार करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की वजह की होगी जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में मेडिको-लीगल केस यानी MLC दर्ज किया गया है। मौत की सही वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल रहे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन