रायपुर। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में हुआ। इसमें जहां राजस्थान की सुमन राव मिस इंडिया बनीं। तो वहीं छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव फर्स्ट रनर अप रही।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शिवानी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ के युवा देश और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर शिखर को छू रहे हैं।

 

 

कौन है शिवानी जाधव:

शिवानी जाधव छत्तीसगढ़ की बेटी हैं। उन्होंने ब्यूटी पीजेंट फेमिना मिस इंडिया 2019 में छत्तीसगढ़ को रिप्रजेंट किया है। शिवानी मिस छत्तीसगढ़ 2019 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। शिवानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

बिहार की श्रेया शंकर सेकेंड:

इस स्पर्धा में बिहार की श्रेया शंकर सेकेंड रनर अप रहीं। छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव इस साल मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत को रिप्रजेंट करेंगी। फेमिनी मिस इंडिया 2019 का फिनाले रात 8 बजे शुरू हुआ था, जिसे करन जौहर, मनीष पॉल और पूर्व मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया। शिवानी जाधव की इस जीत पर प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।