स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs ENG 1st Test : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म हो गया। अब सभी की नजरें चौथे दिन के मौसम और मैच की स्थिति पर टिकी हैं। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन लीड्स में सुबह 7 बजे तक हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मैच के समय यानी 11 बजे से मौसम साफ रहेगा। ऐसे में पूरे दिन का खेल होने की उम्मीद है।

IND vs ENG 1st Test : फिलहाल कौन आगे है?
तीसरे दिन के अंत तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और उसे 96 रनों की बढ़त मिल चुकी है। मैच अभी बराबरी पर है। भारत को अगर इंग्लैंड पर दबाव बनाना है तो उसे चौथे दिन अच्छी बल्लेबाज़ी करनी होगी।

Read More : CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा अचानक रद्द, अब रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से करेंगे मुलाकात

See also  टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु की दूसरी जीत, हांगकांग की नगयान यी चियुंग को हराया

IND vs ENG 1st Test : हेडिंग्ले का इतिहास
इस मैदान पर 400 रन का टारगेट भी सुरक्षित नहीं माना जाता। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन बनाकर मैच जीता था। हाल के सालों में भी यहां कई बार 300 से ज्यादा के टारगेट चेज़ हुए हैं।

IND vs ENG 1st Test : भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
अगर भारत चौथे दिन पूरे दिन बल्लेबाज़ी कर पाता है और इंग्लैंड को 350 या उससे ज्यादा का लक्ष्य देता है, तो मैच भारत के पक्ष में जा सकता है। लेकिन अगर इंग्लैंड ने जल्दी विकेट गिरा दिए और भारत की बढ़त 200-220 रन के आसपास ही रही, तो इंग्लैंड को मौका मिल जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।