मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ फिर काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की घोषणा आमिर खान ने अपने बर्थडे पर की थी लेकिन अब तक फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है।

चर्चा है कि आमिर की ‘थ्री इडियट’ की जोड़ीदार करीना कपूर की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। जल्द ही इस बात की औपचारिक घोषणा के बाद फिल्म फ्लोर पर आने को तैयार है। आमिर खान चाहते हैं की करीना कपूर इस फिल्म का हिस्सा बनें। आमिर के अनुसार, ‘फिल्म में कैरेक्टर्स के बीच अच्छी केमिस्ट्री दर्शकों को नजर आनी चाहिए।

आमिर खान की यह फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली बेहद चर्चित फिल्म है इसलिए आमिर भी इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत करने वाले हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।