टीआरपी डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में कनाडा के सरे शहर में अपना सपना पूरा करते हुए Kap’s Cafe शुरू किया था। लेकिन कैफे खुलने के सिर्फ तीन दिन बाद, उनके कैफे पर 10 जुलाई को फायरिंग हुई। अब इस मामले में कपिल को खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) की तरफ से धमकी मिली है।

SFJ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को सीधे धमकाया है। उसने कहा कि “कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं है”, और कपिल पर हिंदुत्व विचारधारा फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही, पन्नू ने कैफे बंद करने की धमकी भी दी है।

पन्नू ने यह भी कहा कि कपिल भारत में “मेरा भारत महान” जैसे नारे लगाते हैं, लेकिन फिर भी वे भारत में निवेश करने की जगह कनाडा में व्यापार क्यों कर रहे हैं। इस धमकी से पहले, Kap’s Cafe पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। उसका दावा है कि कपिल ने कुछ दिन पहले निहंग सिखों की ड्रेस का मजाक उड़ाया था, जिससे वह नाराज़ हुआ।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।