GST पर अहम अपडेट, 100 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार वाले व्यापारियों को 7 दिन में अपलोड करना होगा ई-चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर में एक साथ छापेमारी की। यह रेड गुटखा, कपड़े, ट्रांसपोर्ट, जूते और ड्रायफ्रूट जैसे कारोबारों से जुड़े कारोबारियों के दफ्तरों और गोदामों पर की गई।

छापा पड़ते ही कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, लेकिन टैक्स न के बराबर या बिल्कुल नहीं भरा। दस्तावेजों की जांच में कई फर्मों द्वारा बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला उजागर हुआ है।

राज्य जीएसटी स्पेशल कमिश्नर टीएल ध्रुव ने साफ किया है कि टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग अब सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी पेनाल्टी के साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की पुष्टि के बाद सभी फर्म संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

छापे के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कारोबारियों के पास न तो अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर था और न ही पूरे लेन-देन का कोई रिकॉर्ड। सारा कारोबार कच्चे बिलों और फर्जी दस्तावेजों के दम पर चलाया जा रहा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।