जारी हुआ ‘दृश्यम 2’ का रीकॉल टीजर, विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको?

बॉलीवुड डेस्क। दृश्यम 2 फिल्म के निर्माता ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर के दिन यदि इस फिल्म की टिकट बुक करवाते हैं तो इस पर 50% का छूट दिया जाएगा। फिल्म के निर्माता ने एक नए प्रचार-प्रसार का आइडिया खोज निकाला है। बता दें कि दृश्यम फिल्म में इसी दिन विजय सालगांवकर अपने परिवार को लेकर पणजी जाते हैं।

फिल्म दृश्यम में 2 अक्टूबर है अहम

फिल्म दृश्यम में 2 अक्टूबर ने अहम भूमिका निभाई है। इसी के चलते अब निर्माताओं ने यह फैसला किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर के दिन टिकट बुक करने पर 50% की छूट देने की घोषणा की है। यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस बारे में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि ‘टीम दृश्यम 2 के निर्माता टिकट पर 50% की छूट दे रहे है। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हो रही है।

See also  जब बारातियों के रंग में पड़ गया भंग, कलेक्टर के आदेश के बाद सड़क पर ही शुरू हो गई डीजे-धुमाल पर कार्रवाई

बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म दृश्यम 2015 में आई थी जो कि काफी पसंद की थी। अब इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। फिल्म में तब्बू ने मीरा देशमुख नामक इंस्पेक्टर जनरल की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक ने किया है। दृश्यम 2 फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।