बड़ी खबरः इस राज्य के सीएम को मिली आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की धमकी

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे को जान से मारने की धमकी से भरा एक पत्र एक महीने पहले आया था। उस खत में सीएम शिंदे को जान से मारने की बात कही गई थी। मगर अब धमकी देने वाला का फोन भी आ गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक एकनाथ शिंदे को तीन बार जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि आषाढ़ी एकादशी के वक्त पंढरपुर के दौरे पर भी उन पर हमले की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं गढ़चिरोली का संरक्षक मंत्री होने की वजह वे नक्सलियों के निशाने पर भी थे।

क्या PFI की वजह से मिली धमकी?

दूसरी तरफ देश भर में एनआईए ने राज्यों के एटीएस, पुलिस, ईडी जैसी एजेंसियों की मदद से पीएफआई के खिलाफ छापेमारियां की हैं। महाराष्ट्र के भी कई ठिकानों पर पीएफआई के कार्यालयों को सील किया जा रहा है और इस संगठन की कमर तोड़ी जा रही है।

See also  चारधाम यात्रा : सड़क धसने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों तीर्थयात्री फंसे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।