इंडोनेशिया

टीआरपी डेस्क। इंडोनेशिया के जावा में अपनी फुटबॉल टीम की हार से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद मची भगदड़ में कुल 174 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि शनिवार रात को अरेमा FC और पर्सेबाया सुरबाया के बीच पूर्वी जावा के मलंग शहर में हुए मैच के दौरान ये घटना हुई। मैच में अरेमा को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसके प्रशंसक मैदान में घुस आए।

आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद हुई भगदड़ और घुटन

मिली जानकारी के अनुसार अरेमा की हार के बाद उसके समर्थक मैदान में घुस आए और उन्हें काबू में करने पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिससे भगदड़ और घुटन हो गई।

180 लोग हुए घायल

निको ने बताया कि दर्शकों के निकास द्वार की तरफ भागने के दौरान भगदड़ हुई। उन्होंने कहा, “घटना में कुल 174 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। 34 लोगों की मैदान पर ही मौत हो गई, वहीं बाकियों ने अस्पताल में दम तोड़ा।” इस घटना में लगभग 180 लोग घायल भी हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

See also  FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में आज से सुपर-16 की जंग, जानें मैच का पूरा शेड्यूल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।