इंडिगो

टीआरपी डेस्क। मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस मेल में इंडिगो की उड़ान में बम होने की सूचना थी।

जैसे ही इसकी सूचना मिली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान को रोककर उसकी तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाकर विमान को रवाना कर दिया गया।

क्या लिखा था धमकी भरे मेल में

मिली जानकारी के अनुसार ईमेल में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6045 में बम रखा होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के इलाके को खाली कराया और विमान की जांच की, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में पूरी सतर्कता के साथ विमान रवाना किया गया।

See also  राशन घोटाला मामला-कोलकाता में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

एटरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि भले ही जांच में ईमेल की धमकी फर्जी निकली है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही पूरे हवाई अड्डे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।