बड़ी खबरः सेंट्रल में पोस्टेड छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को केंद्र ने दी नयी पोस्टिंग

रायपुर। सेंट्रल में पदस्थ छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को केंद्र ने नयी पोस्टिंग दी है। 2005 बैच के IAS मुकेश कुमार बंसल को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं 2005 बैच के ही रजत कुमार ज्वाइंट सेक्रेटरी DOPT होंगे।

आपको बता दें कि मुकेश कुमार बंसल अभी प्राइवेट सिकरेट्री टू एग्रीकल्चर मिनिस्टर हैं। वहीं रजत कुमार अभी सेंसस के डायरेक्टर हैं। आपको बता दें कि आज कमेटी और कैबिनेट ने ज्वाइंट सिकरेट्री या उसके समकक्ष स्तर के 35 अफसरों की नयी पोस्टिंग की है। इससे पहले अगस्त माह के दौरान मुकेश कुमार और रजत कुमार समेत 2005 बैच के 17 आईएएस को केंद्र सरकार ने ज्वाइंट सिकरेट्री इम्पैनल किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Stock Market Today: मोदी सरकार की वापसी से शेयर बाजार में बूम,77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स,निफ्टी में भी रिकॉर्ड हाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।