टीआरपी डेस्क। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क इन दिनों ‘लास्ट क्रिसमस’ की शूटिंग करने में

व्यस्त है और इस दौरान वो अपनी फिल्म की पटकथा लेखिका एम्मा थॉम्पसन संग के साथ काफी एन्जॉय

भी कर रही है। उन्होनें इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने खूब शराब पी थी। एमिलिया ने एम्मा

संग काम करने के बारे में खुलासा करते हुए यह भी बताया कि “हमने साथ में ढेर सारी मस्ती की। हमने

खूब शराब भी पी..और सिर्फ क्रिसमस मार्केट सीन में ही नहीं बल्कि अन्य जगहों में भी हमने ऐसा किया।

इस तरह करेंगी 2020 को सेलिब्रेट :

एक इटरव्यू के दौरान जब उनसे साल 2020 को किस तरह से सेलिब्रेट करना चाहती है इस बारे में

पूछा गया तो उन्होनें ने कहा, “मैं काफी सारा कुछ करना चाहती हूं। मैं साल के हर दिन जिंदगी का

जश्न मनाना चाहती हूं, जमकर पीना चाहती हूं और खुश रहना चाहती हूं और शायद थोड़ा-बहुत बन्जी

See also  CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश-संक्रमण छुपाने वालों के खिलाफ भी हो कार्रवाई

जम्पिंग भी करना चाहूंगी! या शायद नहीं..और इस साल का पूरा आनंद लेना चाहती हूं।

 

 

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की डेनेरियस टार्गेनियन :

बता दें कि एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन

का किरदार करके पहचान मिली है। सीरीज में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया,

लेकिन सीरीज में उनके न्यूड सीन को लेकर हमेशा से चर्चा रही है। ऐसी उन्होंने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’

में अपने किरदार और सीन को करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

 

एमिलिया क्लार्क हमेशा से ही ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में दिए न्यूड सीन्स पर बात करती रही हैं, लेकिन

क्या आप जानते हैं उन्होंने एक बार न्यूड सीन करने से मना कर दिया था लेकिन दबाव के बाद

उन्हें ये सीन करना पड़ा। एमिलिया ने हाल ही में बताया है, ‘मुझसे कहा गया था कि आप या तो

आप न्यूड सीन करें या फिर ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के फैंस को निराश करें।

See also  MP Assembly Session 2026: विधानसभा में अध्यादेश पेश, UCC और जमीन खरीदी पर विपक्ष का हंगामा

 

 

मुझे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में न्यूड सीन्स करने का कोई अफसोस नहीं है :

एमिलिया ने ये भी बताया कि पहले सीजन के समय न्यूड सीन करते हुए वह असहज हो गई थीं।

हालांकि बाद में मैंने वो सीन किए। इससे पहले भी एमिलिया ने न्यूड सीन्स पर बात करते हुए कहा

था, ‘मुझे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में न्यूड सीन्स करने का कोई अफसोस नहीं है। लोग हमेशा मुझसे न्यूड

सीन्स को लेकर सवाल करते हैं लेकिन मेरा जवाब है मैं कभी कुछ नहीं बदलूंगी। आपको वो सीन

देखना ही था क्योंकि उसे समझाया नहीं जा सकता था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।