Shweta Tiwari की बेटी पलक से 13 साल बाद मिले पिता Raja Chaudhary, सोशल मीडिया में शेयर की इमोशनल तस्वीर
Shweta Tiwari की बेटी पलक से 13 साल बाद मिले पिता Raja Chaudhary, सोशल मीडिया में शेयर की इमोशनल तस्वीर

बॉलीवुड डेस्क। फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी पलक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फेसबुक पर राजा ने लिखा- ‘जिंदगी के पल’, वहीं इंस्टाग्राम पर राजा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘क्या कहूं’। ये कैप्शन पढ़कर हम समझ सकते हैं कि राजा काफी इमोशनल हैं।

जब आखिर बार देखा था तो…

राजा और पलक की मुलाकात पर ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बेटी से 13 सालों बाद मिलने के बाद राजा चौधरी काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने इस मुलाकात पर कहा कि जब पलक को आखिरी बार देखा था तब वो बच्ची थी और अब वो बड़ी हो गई है। राजा ने बताया कि पलक के साथ वो व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में रहते थे। लेकिन 13 सालों में एक बार भी बेटी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ के चर्चित IPS मुकेश गुप्ता व रजनीश सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने दिए FIR के आदेश, 2014 में अग्रवाल बंधुओं के घर पर पड़े ACB की रेड में बढ़ सकती है मुश्किलें

श्वेता तिवारी के बारे में कही ये बात

इसके अलावा राजा ने श्वेता तिवारी की तारीफ भी की है। उन्होंने बताया कि इतने सालों तक उन्हें पलक से मिलने की इजाजत नहीं थी लेकिन बेटी के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। राजा का मानना है कि बेटी के साथ रिश्ते सुधारने का उन्हें यह दूसरा मौका मिला है। इस पर राजा ने कहते हैं, ‘पलक अब बड़ी हो गई है और अपने फैसल खुद ले सकती है वह समझदार बच्ची है। यह सब मेरी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी की वजह से ही हुआ है।

बता दें कि राजा चौधरी से श्वेता ने 2007 में तलाक ले लिया था। इस शादी से उनकी एक बेटी पलक तिवारी हैं। पलक भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में 13 सालों बाद राजा चौधरी अपनी बेटी पलक तिवारी से मिले। सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तस्वीक अब सेशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।

See also  नए साल तक सूबा-ऐ-सदर, वज़ीरों और नौकरशाहों की बनेगी नई आरामगाह
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।