Rapper Shanty Sharma supporting Badshah in Tatiri song controversy.

टीआरपी डेस्क। रैपर बादशाह अपने नए ट्रैक ‘टटीरी’ के आपत्तिजनक बोलों और वीडियो चित्रण के कारण भारी विवादों में घिर गए हैं। महिला आयोग के नोटिस और सोना महापात्रा की तीखी आलोचना के बीच, अब रैपर शेंटी शर्मा ने बादशाह का बचाव करते हुए अपनी बात रखी है।

देशभर में रैप म्यूजिक का क्रेज है, लेकिन गानों में ‘स्कूल ड्रेस’ और ‘आपत्तिजनक बोलों’ के इस्तेमाल ने आर्टिस्टिक फ्रीडम और सामाजिक जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ दी है।

शेंटी शर्मा का तर्क: बादशाह को बिना समझे जज किया जा रहा


रैपर शेंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा कर बादशाह का पक्ष लिया। उन्होंने लिखा कि रैप एक ऐसा जॉनर है जहाँ आर्टिस्ट अपने कॉम्पिटीटर के लिए रिफरेंस लाइन्स लिखते हैं। शेंटी का मानना है कि बड़े कलाकार जैसे बादशाह को अक्सर यह पता भी नहीं होता कि वीडियो टीम गाने का फिल्मांकन कैसा करने वाली है, क्योंकि ऑडियो और वीडियो की टीमें अलग होती हैं।

See also  Hamare Baarah को मिली कोर्ट की क्लीन चिट, इस दिन होगी रिलीज

शेंटी ने भारतीय दर्शकों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आज बादशाह जो भुगत रहे हैं, उसकी बड़ी वजह यह है कि इंडिया में लोगों को रैप आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है। अगर लिरिक्स गलत हैं तो उन्हें अपडेट कर देना चाहिए, लेकिन बिना मामला समझे किसी को गलत ठहराना ठीक नहीं है।’ उन्होंने अंत में माफी मांगते हुए कहा कि यह सिर्फ उनका नजरिया और सच है।

विवाद की मुख्य वजह: स्कूल ड्रेस और बोल


इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इस गाने के वीडियो में कम उम्र की लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था, जिसे बेहद आपत्तिजनक माना गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस जारी किया, जिसके बाद रैपर ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।