Sunil Grover Heart Surgery
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की हार्ट सर्जरी की गई है। उनका ये ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

पिछले हफ्ते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो छोले भटूरे की दुकान पर भटूर तलते नजर आ रहे थे। ये वीडियो ऐसा वायरल हुआ था कि लोगों ने उनके खूब मजे लिए। कुछ फैंस ने पूछ लिया कि क्या अब आपने एक्टिंग छोड़ दी है?

जैसे ही ये खबर सामने आई है उनके फैंस को जैसे सदमा सा लग गया है क्योंकि सुनील ग्रोवर अपनी हेल्थ का हमेशा खयाल रखते थे और वो एकदम फिट भी नजर आते थे। पिछले महीने उन्हें फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टिंग के लिए ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा था। वेबसीरीज सनफ्लावर के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला था। खबरें ये भी आ रही थीं कि अब कपिल शर्मा से उनका पैचअप हो गया है और सलमान खान ने ये दोस्ती कराने में अहम भूमिका निभाई है। तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त प्लेन में और उससे पहले बैकस्टेज दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

See also  छत्तीसगढ़ी गाने पर निया शर्मा के जबरदस्त डांस मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

हाल ही में कपिल शर्मा की बायोपिक का भी ऐलान किया गया था। तब भी सुनील ग्रोवर का नाम चर्चा में आया था क्योंकि कपिल की जिंदगी में सुनील की बड़ी भूमिका रही है। गुत्थी से लेकर डॉक्टर गुलाटी तक उनके रोल्स को दर्शकों में खूब पसंद किया गया।

अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सुनील ने गब्बर से लेकर सलमान खान के साथ फिल्म भारत और पटाखा जैसी शानदार फिल्में की हैं। वेबसीरीज तांडव में उनका रोल सभी ने खूब पसंद किया था।

फिलहाल सभी इस बात की दुआ कर रहे हैं कि सुनील जल्दी से ठीक होकर घर आ जाएं और फिर से सब को हंसाने के लिए फिट होकर काम पर वापस लौटें। सिमी ग्रेवाल ने उनकी हेल्थ में तेजी से सुधार की दुआ की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।