CM ममता बनर्जी एक बार फिर चुनी गई निर्विरोध TMC अध्यक्ष, 5 साल बाद हुआ चुनाव
CM ममता बनर्जी एक बार फिर चुनी गई निर्विरोध TMC अध्यक्ष, 5 साल बाद हुआ चुनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर निर्विरोध तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं है। बुधवार को टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने ममता के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी दी है।

गौरतलब है सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पांच साल के बाद बुधवार को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कराए, जिसमें ममता को ही अध्यक्ष चुना गया। ममता के पक्ष में 48 समर्थकों ने नामांकन जमा किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कोई भी दूसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ।

ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

ममता बनर्जी ने पिछले वर्ष 5 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पार्टी को 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी कुल 77 सीटों पर विजयी रही थी।

See also  West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले टीएमसी नेता के घर में ब्लास्ट, दो की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर