एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म आज फिल्मों के लिए दूसरा घर बन चुके हैं। कई फिल्में जो सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाईं, वे अब ओटीटी पर नई ज़िंदगी पा रही हैं। ऐसा ही हुआ तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई के साथ।

1 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफल रही थी, लेकिन जैसे ही Netflix पर आई, दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंडिंग बन गई है और लोग इसकी कहानी और इमोशनल टच की खूब तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

कहानी मुरुगन (धनुष) की है, जो अपने पिता शिवनेसन की साधारण सी इडली की दुकान से निकलकर बैंकॉक के एक फाइव-स्टार होटल में शेफ बनता है। वहीं उसका बॉस विष्णु वर्धन (सत्यराज) चाहता है कि मुरुगन उसकी बेटी मीरा (शालिनी पांडे) से शादी करे।

लेकिन कहानी मोड़ लेती है जब परिस्थितियां मुरुगन को वापस अपने गाँव शंकरपुरम लौटने पर मजबूर करती हैं। वहां अपने पिता की दुकान और पुरानी जड़ों से उसका रिश्ता फिर से जुड़ता है। अंततः वह शादी तोड़ने और पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला करता है। फिल्म रिश्तों, आत्मसम्मान और परंपराओं से जुड़ी एक दिल छू लेने वाली यात्रा है।

See also  सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, पत्रकार से दुर्व्यवहार का ममला खारिज

फिल्म के पीछे की टीम

इडली कढ़ाई को धनुष ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है। यह फिल्म वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। फिल्म में धनुष के साथ अरुण विजय, सत्यराज, नित्या मेनन, शालिनी पांडे, राजकिरण और आर. पार्थिबन जैसे दमदार कलाकार हैं। संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है और शूटिंग तमिलनाडु के थेनी जिले में की गई थी।

अब ओटीटी पर बना रही रिकॉर्ड

हालांकि थिएटर्स में फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों ने इसे नए नजरिए से अपनाया है। कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि फिल्म सिंपल लेकिन दिल से जुड़ी कहानी कहती है।

अगर आप भावनाओं, परिवार और खाने की खुशबू से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं, तो इडली कढ़ाई नेटफ्लिक्स पर देखने लायक फिल्म है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।