CG ED raid Breaking: IAS Anil Tuteja, liquor baron Amolak Singh Bhatia, Mayor Ejaz Dhebar raided by ED, officers with CRPF present

टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। डीजीपी ऑफिस को गुरुवार सुबह एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया था कि शास्त्री भवन स्थित ईडी के रीजनल ऑफिस में RDX रखा गया है।

मेल मिलते ही चेन्नई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ईडी ऑफिस को खाली कराया गया और परिसर में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। करीब दो घंटे तक चली तलाशी में इमारत के हर हिस्से की जांच की गई।

पुलिस के मुताबिक धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि बी-विंग के तीसरे ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बम रखा गया है। यह मेल एक अज्ञात प्रेषक की आईडी से भेजा गया था।

सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई एंटी-सैबोटेज जांच में ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी इमारत खंगाली गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वहां कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय की छात्रा सुश्री काजल पांडे ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह जानबूझकर दहशत फैलाने की कोशिश लगती है। फिलहाल मामला फर्जी धमकी के रूप में दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।