इन दिनों जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुआ हैं। दुनिया भर में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। पानी के अंदर फिल्म के हैरतअंगेज सीन्स से लेकर अपने सभी कलाकारों और जीव जनतुओं के एक्सप्रेशन्स को बारीकी से फिल्माने के तरीकों का खुलासा करने के बाद, अब जेम्स कैमरून की इस फिल्म से एक और खुलासा हुआ है। इस बात को सुनकर सभी लोग काफी हैरान हैं। दरअसल, खुलासा हुआ है कि जेक सुली और नेतीरी के बच्चों में से एक का किरदार मशहूर अदाकारा सिर्गोनी वीवर ने निभाया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री की उम्र 73 है और फिल्म में उन्हें महज 14 साल की बच्ची के किरदार में देखा गया है। यह बात जितनी चौंकाने वाली है, इसके पीछे उतनी ही दिलचस्प वजह भी है।

पहेल पार्ट में दिखाई दीं हॉलीवुड एक्ट्रेस सिगौरनी वीवर ने इस बार फिल्म में अलग तरह की भूमिका निभाई है। 2009 की आवतार में सिगौरनी वीवर को डॉ. ग्रेस ऑगस्टाइन के रूप में देखा गया था और अब सिगोरनी वीवर किरी नाम की एक 14 वर्षीय लड़की के रूप में पेंडोरा की दुनिया में लौटी हैं।

See also  Avatar 2 Box Office Collection: दुनिया भर में धमाल मचा रही 'अवतार 2', जानें तीन दिन में कितना रहा कलेक्शन

14 साल की कीरी, ग्रेस की ही बेटी हैं और जेक ने उन्हें अडॉप्ट किया है। कीरी के रोल में वीवर के सामने सबसे बड़ा चैलेंज ये था कि उन्हें 14 साल की बच्ची की तरह रियेक्ट करना था। इस तरह के किरदार के लिए एक बचपने वाला चुलबुलापन चाहिए।

एक इंटरव्यू के दौरान वीवर ने बताया, ‘हम में से बहुतों अच्छे से वो उम्र याद होगी जब हमें लगता था कि हम कहीं फिट नहीं हो रहे. हमने ये समझा कि ये लड़की प्रकृति और पेड़-पौधों के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करती है, लोगों की बजाय।’

वीवर ने ये भी कहा कि उन्हें रोल देते हुए जेम्स ने कहा, ‘मुझे याद है, जिम (जेम्स कैमरन) ने कहा कि तुम रियल में जिस तरह बिहेव करती हो, तुम 14 की ही हो, इसलिए तुम ये आराम से कर सकती हो।’