CM Baghel's Retaliation On Reservation - CM ने कहा विधिक सलाहकार एकात्म परिसर में बैठते हैं
CM Baghel's Retaliation On Reservation - CM ने कहा विधिक सलाहकार एकात्म परिसर में बैठते हैं

विशेष संवादाता, रायपुर

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लोगों की बहुत अपेक्षाएं भी है, जितने भी शासकीय योजना चल रही है उस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया,चाहे राजीव गांधी किसान योजना हो या गोधन न्याय योजना हो,श्रमिक न्याय योजना हो, बिजली बिल हाफ योजना या चाहे राशन के बारे में बात हो, राज्य सरकार की योजना से लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।

आरक्षण पर हस्ताक्षर नही होने पर भड़के सीएम भूपेश बघेल

सीएम ने राजभवन पर लगाया आरोप कहा बीजेपी ने राजभवन को राजनीति का अड्डा बना रखा है। बीजेपी आरक्षण विरोधी है, हमने हर वर्ग को आरक्षण दिया लेकिन 2 दिसम्बर से आज 20 दिसम्बर हो गई लेकिन अभी तक हस्ताक्षर नही हुए। बीजेपी आरक्षण पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के राहुल गांधी को पत्र लिखने पर कहा कि यात्रा को रोकने के लिए अब कोई रास्ता नही दिख रहा है तो ये पत्र लिख रहे है। जब कोरोना काल में चुनाव करवा रहे थे तब ये सब नहीं दिख रहा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।