Tu Jhoothi Main Makkaar फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने किया हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस को बहुत पसंद भी किया गया। रणबीर और श्रद्धा की इस फिल्म को अगर आपने थिएटर में नहीं देखा है और आप इसे देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी न्यूज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए कब यह OTT पर दस्तक देगी…

इस दिन OTT पर रिलीज होगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है और फैंस इसे अपनी टीवी, लैपटॉप और स्मार्टफोन स्क्रीन्स पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि रणबीर-श्रद्धा की ये फिल्म 3 मई, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हम कन्फर्म कर सकते हैं कि ये झूठ नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार 3 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। ‘

See also  CG News : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को बताया अपनी सफलता का राज

‘तू झूठी मैं मक्कार’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, डिम्पल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी को काफी अच्छे रिव्यू मिले और होली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन में वर्ल्डवाइड 21.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 220 करोड़ रुपये पार कर चुका है।