टीआरपी डेस्क। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को स्नेह के प्रतीक के रूप में गुलाब का फूल देते हैं। रोज डे को सेलिब्रेट करने के लिए राजधानी में देश के चार महानगरों और थाईलैंड, आयरलैंड से भी गुलाब के फूल मंगाए गए हैं।

गुलाब की कलियां भी मंगाई गई हैं। दुकानदार वैलेंटाइन डे के बाजार को देखते हुए यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए देश सहित विदेश से देर से खिलने वाले गुलाब का आर्डर दिया, ताकि सात दिन फूल की ताजगी बने रहे। सात फरवरी को रोज डे है।

वैलेंटाइंस डे की शुरुआत आज से होगी और यह 14 फरवरी तक चलेगा है। वहीं इस दिन का अपना एक महत्व होता है। शहर में रोज डे से वैलेंटाइन डे मनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

राजधानी में रोज डे को खास बनाने के लिए इस वर्ष कोलकाता, नागपुर, बेगलुरू, पुणे आदि जगहों से गुलाब मंगाया गया है। इस गुलाब में पुणे से आने वाले मिस्टर लिंकन, सेटी कोलिया, रोसेज, रोजा ईडन गुलाब की प्रजाति देर खिलते हैं। वैलेंटाइन डे में इसकी खासी डिमांड भी रहती हैं, गुलाब वैलेंटाइन डे मनाना सप्ताह भर पहले से शुरू हो जाती है।

See also  मरवाही में शाम 6 बजे तक 77 प्रतिशत वोटिंग, देर रात बदल सकता है आंकड़ा

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।