रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के सहयोगी टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ राहुल गांधी से मिले। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड राहुल गांधी को दिया।

इस मुलाकात में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने पूछा रोजगार कैसे देगी सरकार। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के काम से खुश है, उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। साथ ही निर्देश दिए कि आगे भी ऐसे ही काम करते हैं और भविष्य में क्या करना यह भी तय करें। राज्य के उत्पादों को दुनिया में बेचें। .

एक साल के कामकाज की समीक्षा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्रियों की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार के एक साल के काम की समीक्षा की है।

साथ ही सरकार और संगठन में तालमेल के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के निर्देश भी दिए हैं। मोहन मरकाम ने बताया कि राहुल गांधी ने चुनाव में मिली जीत के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के टिप्स भी दिए है।

See also  गृह विभाग या वन विभाग का कार्यभार चाहते हैं अमरजीत भगत

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।