बीजिंग। कोरोना वायरस जैसे घातक वायरस से चीन को सबसे पहले आगाह करने वाला डॉक्‍टर खुद इसकी चपेट में आकर चल बसा। चीनी डॉक्‍टर ली वीनलीयांग ने कल आखिरी सांस ली। वे उन 8 लोगों में से एक थे, जिन्‍होंने सबसे पहले इस जानलेवा वायरस की भयावहता को भांप लिया था और सरकार को चेताया था।

ली वीनलीयांग महज 34 बरस के थे। चीन के ख्‍यात मीडिया समूह ग्‍लोबल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक ली ने उसी वुहान में दम तोड़ा, जहां से इस वायरस का संक्रमण चीन और फिर दुनिया के कई देशों में फैला।

वायरल हो गए थे ये मैसेज

पिछले साल दिसंबर में वायरस के बारे में रिपोर्ट करने वाले वह पहले व्यक्ति थे। उसी समय यह पहली बार चीन के मध्य हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में उभरा था। उन्होंने लोकप्रिय चीनी मैसेजिंग ऐप वीचैट पर अपने मेडिकल स्कूल के पूर्व छात्रों के ग्रुप में यह सनसनीखेज सूचना दी थी कि स्थानीय सीफ़ूड बाज़ार से सात मरीज़ों में SARS जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए हैं और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ के जिंदल स्टील वर्कस से चार टैंकर्स लेकर कल दिल्ली पहुंचेगी आक्सीजन एक्सप्रेस

उन्होंने स्‍पष्‍ट करते हुए बताया था कि, एक जांच में उन्होंने देखा था कि यह बीमारी कोरोनावायरस थी। यानी वायरस का एक बड़ा परिवार जिसमें गंभीर रेस्पिरेटरी सिंड्रोम शामिल है। इसके चलते ही 2003 में चीन और दुनिया में 800 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने अपने दोस्तों से यह भी कहा कि वे अपने प्रियजनों को निजी तौर पर चेतावनी दें, लेकिन चंद ही घंटों के भीतर उनके मैसेजेस के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए थे। वायरल करने वालों ने उनके नाम को Blur धुंधला भी नहीं किया था।

ली वेनलियानग ने CNN से बात करते हुए हाल ही में बताया था कि, “जब मैंने मेरे मैसेजेस ऑनलाइन वायरल होते हुए देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि अब बात यह मेरे नियंत्रण से बाहर हो गई है और मुझे शायद इसके लिए दंडित किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  टीआरपी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फायनल ईयर के छात्रों को देनी होगी परीक्षा, फर्स्ट एंड सेकेंड ईयर के छात्रों को मूल्यांकन के आधार पर मिलेगा प्रमोशन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।