छत्तीसगढ़ के जिंदल स्टील वर्कस से चार टैंकर्स लेकर कल दिल्ली पहुंचेगी आक्सीजन एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ के जिंदल स्टील वर्कस से चार टैंकर्स लेकर कल दिल्ली पहुंचेगी आक्सीजन एक्सप्रेस

नई दिल्ली/ रायगढ़। देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ से ट्रेन के जरिए से चार ऑक्सीजन के टैंकर्स सोमवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। रेलवे मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित जिंदल स्टील वर्कस से दिल्ली कैंट के लिए आज रात चार टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसमें तकरीबन 70 मैट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन होगी।


उन्होंने आगे बताया कि मुझे जानकारी दी गई है कि टैंकर ट्रेन पर लोड किए जा रहे हैं। रेलवे ने पहले ही ट्रेन मुहैया करवा दी है जोकि पूरी तरह से तैयार है। जैसे ही ऑक्सीजन टैंकरों को लोड कर दिया जाएगा, तुरंत ही ट्रेन दिल्ली के लिए चल देगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीते दिनों हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए चलाने की अपील की थी। केजरीवाल ने कहा था कि कई जगह के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है, दिल्ली के लिए भी शुरू होनी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।