रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक कोरोना मरीज के खुदकुशी का मामला सामने आया है। दरअसल, रायपुर के संकल्प हॉस्पिटल में भर्ती एक युवा मरीज ने आज दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
 
बीमारी से था युवक परेशान

जानकारी के मुताबिक, मृतक कुम्हारी (दुर्ग) निवासी प्रशांत सोनकर है। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की सूचना मिलने पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरी घटना सरोना स्थित संकल्प हॉस्पिटल की है, जहां पर दुर्ग निवासी प्रशांत सोनकर को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।